फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: प्राचीन शिवालय रुच्छ महादेव मंदिर के पैदल मार्ग के विस्तार की मांग

Tue, 27 Oct 2026 04:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के ग्राम पंचायत जाल-तल्ला क्षेत्र में स्थित प्राचीन कोटि माहेश्वर रुच्छ महादेव मंदिर धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मंदिर परिसर में सुविधाएं विकसित करने के साथ ही मार्ग के विस्तारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता महेश चंद्र सती ने बताया कि काली गंगा पर जल विद्युत परियोजना निर्माण के तहत कंपनी ने छोटे वाहनों के लिए मार्ग बनाया था लेकिन उसका विस्तारीकरण नहीं गया गया। वहीं रुच्छ महादेव के पुजारी सत्यानंद भट्ट, प्रेमप्रकाश भट्ट, आयुष भट्ट, विपिन भट्ट, पुरुषोत्तम भट्ट का कहना है कि सरकार को इस पौराणिक महत्व वाले तीर्थस्थल को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना चाहिए। उन्होंने मंदिर के पहुंच मार्ग का विस्तारीकरण करने, यहां ठहरने के लिए धर्मशाला बनाने और नदी घाटों का निर्माण कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें