फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जयंती-कोठियाड़ा इंटर कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती की मांग

Thu, 22 Oct 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। ब्लॉक के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज जयंती-कोठियाड़ा में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग तेज हो गई है। विद्यालय प्रबंधन समिति और जनप्रतिनिधियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की।
विज्ञापन

विद्यालय में वर्तमान में 132 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनमें कक्षा 11वीं के 22 और कक्षा 12वीं के 29 छात्र-छात्राएं हैं। विद्यालय में प्रवक्ता अंग्रेजी, गणित और अर्थशास्त्र के साथ ही प्रधानाचार्य का एक-एक पद रिक्त है। ग्रामीणों के अनुसार स्थानांतरण के बाद इन पदों पर नई तैनाती नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पूजा, ग्राम प्रधान कोठियाड़ा पवन सिंह राणा, योगेश कोठारी, पुरुषोत्तम शाह और सत्ये सिंह राणा ने बताया कि महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग से शीघ्र रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की। शीघ्र तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें