फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: खंडहर दुकानों को हटाने की मांग

Tue, 17 Mar 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत देवल के ग्रामीण तीन दशक से खंडहर पड़ी सरकारी दुकानों को हटाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत वर्ष 1982-83 में बनी ये दुकानें लंबे समय से बंद पड़ी हैं और अब इनके आसपास झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन




निवर्तमान ग्राम प्रधान शंभू प्रसाद उनियाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इन जर्जर दुकानों को जल्द ध्वस्त करने की मांग की। कहा कि अब ये स्थान ग्रामीणों के लिए खतरा बन चुका है। जिस स्थान पर ये दुकानें हैं वहां से स्कूली बच्चों और राहगीरों का लगातार आवागमन रहता है। आसपास घनी झाड़ियां होने के कारण कई बार गुलदार के दिखने की भी सूचना मिली है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन खंडहर दुकानों को तत्काल हटाने और क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें