फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कालापहाड़ के पास कार खाई में गिरी, दिल्ली के युवक की मौत

Thu, 14 May 2026 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा युवक हुआ घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
विज्ञापन

लोगों का कहना, तेज रफ्तार में थी कार, चालक मोड़ नहीं काट पाया
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर जा रही दिल्ली नंबर की एक कार जवाड़ी बाईपास के कालापहाड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में मंदाकिनी नदी किनारे जा गिरी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ रतूड़ा से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ, कोतवाली पुलिस, डीडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। एक घायल को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया जबकि मौके पर दूसरी एंबुलेंस नहीं होने के कारण दूसरे घायल को एसडीआरएफ के वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देव (24) निवासी किशनगढ़, बसंतकुंज नई दिल्ली का उपचार शुरू किया लेकिन कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। वहीं घायल बालकृष्ण उर्फ तुषार (22) निवासी महावीर एन्क्लेव, द्वारका दिल्ली की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय आशीष कप्रवाण ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक मोड़ पर नहीं काट पाया और वाहन सीधे नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम विशाल मिश्रा, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार और कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पालिका अध्यक्ष ने उठाए सवाल
नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने जिला मुख्यालय के समीप दुर्घटनास्थल पर समय पर दूसरी एंबुलेंस न मिलने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें