फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के निर्माण में देरी पर क्रमिक धरना

Mon, 08 Feb 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. आनंद बोहरा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने जिले के विकास के लिए पेयजल, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाएं स्वीकृत की थीं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया है। आपदा प्रभावितों को अब तक समुचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। वहीं आपदा के दौरान बहे पुलों का निर्माण भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री मातवर  सिंह कंडारी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, भरत सिंह चौधरी, मदन सिंह रावत, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दर्शनी पंवार, अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के अध्यक्ष अशोक खत्री, नवीन सेमवाल, दीपक रावत, डा. अमित रतूड़ी, ऊषा चमोला, सरस्वती त्रिवेदी, राकेश नौटियाल, सुनील नौटियाल, सुरेंद्र प्रसाद जोशी, घनश्याम पुरोहित, महावीर पंवार, भारत भूषण भट्ट, सकूर अहमद, रामलाल चौधरी व अनूप सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें