फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में ट्रिपल मर्डर: रिटायर्ड दंपती व नौकरानी की बेरहमी से हत्या, प्लंबर ने पेचकस से किए वार, गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 04:26 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून में आज एक प्लंबर ने तीन लोगों की हत्या कर दी। प्लंबिंग का काम करने के लिए वह अक्सर वहां आता-जाता था। मंगलवार को भी उसे दंपती ने प्लंबिंग का काम करने के लिए घर बुलाया था। इस दौरान पैसों को लेकर विवाद हुआ और उसने दंपती व नौकरानी को मार डाला।
विज्ञापन
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े प्लंबर राजकुमार ने पैसों के लेनदेन पर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती और बीच-बचाव करने पहुंची घरेलू सहायक महिला की पेचकस से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर से भागने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पेचकस और एक सोने की चेन बरामद की गई है।

विज्ञापन


देहरादून:  बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन


मृतकों की पहचान विष्णुलोक कॉलोनी निवासी रमेश कपूर (80) और उनकी पत्नी रजनी कपूर (75) के रूप में हुई है। तीसरी मृतका तिलया देवी उर्फ शीला (48) थी, जो पड़ोस के घर में काम करती थी और बुजुर्ग दंपती के चीखने की आवाज सुनकर वहां पहुंची थी। बीचबचाव के दौरान आरोपी राजकुमार ने उसके पेट में भी पेचकस मार दिया।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:10 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि तपोवन क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में एक घर में चोरी करने पहुंचे व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया है। सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था। पूछताछ में उसने घर के अंदर बुजुर्ग दंपती और एक महिला पर पेचकस से हमला करने की बात बताई। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो तीनों लहूलुहान हालत में पड़े थे। उन्हें तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी राजकुमार मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है और देहरादून के इंद्रेश नगर में रहता है। वह प्लंबर का काम करता है और रमेश कपूर के घर पर प्लंबिंग का काम करने के लिए आता-जाता था। मंगलवार को भी उसे दंपती ने प्लंबिंग का काम करने के लिए घर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक काम पूरा होने के बाद भुगतान के लिए दंपती से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखे पेचकस से दोनों पर हमला कर दिया।

इसी दौरान पड़ोस में काम करने वाली तिलया देवी उर्फ शीला ने बुजुर्ग दंपती की चीखने की आवाज सुनी और मदद के लिए उनके घर पहुंची। पुलिस के अनुसार उसने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी पेचकस से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। रायपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी राजकुमार से पुलिस विस्तृत पूछताछ कर रही है।
 

सीसीटीवी में अकेले घर की ओर जाता दिखा

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। शुरुआती फुटेज में दोपहर 1.50 बजे के करीब आरोपी अकेले बुजुर्ग दंपती के घर की ओर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात से पहले और बाद में उसकी गतिविधियों और किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका का पता लगाया जा सके। करीब 2.50 बजे वह घर से भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें