फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्कूल वैन में मिली खामी, परिवहन विभाग ने किया चालान

Sat, 21 Nov 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को जनपद मुख्यालय के दो विद्यालयों के वाहनों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। मां गोविन्द गिरि सरस्वती इंटर कॉलेज, बेलणी की एक स्कूल वैन में सुरक्षा मानकों की कमी मिलने पर परिवहन विभाग ने चालान किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज पायल सिंह के नेतृत्व में परिवहन और यातायात पुलिस की टीम ने श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, तिलणी और मां गोविन्द गिरि सरस्वती इंटर कॉलेज, बेलणी के वाहनों की जांच की। इस दौरान प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र, लाइट, सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति देखी गई। वाहनों के दस्तावेज और तकनीकी स्थिति की भी जांच की गई। टीम ने विद्यालय प्रबंधन और वाहन संचालकों को कमियां दूर करने के निर्देश दिए। सचिव पायल सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए विद्यालय प्रबंधन, वाहन संचालकों और अभिभावकों को जिम्मेदारी निभानी होगी। वाहन चालकों को यातायात नियमों और निर्धारित गति सीमा का पालन करना चाहिए। निरीक्षण टीम में आरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट और यातायात निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें