फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: दशकों का इंतजार खत्म, सैम भरदार गांव तक पहुंची गाड़ी

Wed, 14 Oct 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 35 वर्षों के संघर्ष के बाद सैम भरदार गांव पहुंचा वाहन, गांव में बना उत्सव
विज्ञापन

दर्मोला से सैम तक 2.5 किमी सड़क का निर्माण पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद के सैम भरदार गांव में बुधवार को पहली बार वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। करीब 35 वर्षों के संघर्ष के बाद दर्मोला से सैम गांव तक सड़क निर्माण हुआ। गांव तक सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों ने वाहनों पर पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन

इस सड़क के लिए वर्ष 1991 में रतनपुर-सैली चौराहा मार्ग का काम शुरू हुआ था। मगर विवादों और भूमि संबंधी अड़चनों के कारण (2004-05 और 2014-15 में) काम बार-बार रुकता रहा। गांव के लक्ष्मी प्रसाद डिमरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1991 से इस सड़क के लिए लंबा संघर्ष किया और आज गांव तक वाहन पहुंचना उसी का परिणाम है। गांव निवासी नितिन डिमरी ने बताया कि कुछ दिनों बाद उनकी बहन की शादी है। पहले सड़क न होने से सामान लाने-ले जाने में भारी दिक्कत होती थी लेकिन अब वाहन सीधे गांव तक पहुंचने से यह समस्या दूर हो गई है। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में जुटे ठेकेदार मुकेश राणा का फूल-मालाओं और शॉल भेंटकर तथा एई राजेश कुमार का भी स्वागत किया। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि दर्मोला से सैम गांव तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबी यह सड़क 1.45 करोड़ की लागत से तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें