रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत शहीद भगवान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज क्यूंजा में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और कॅरिअर काउंसलिंग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। संवाद