फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में ठहरे अधेड़ की संदिग्ध हालत मौत

विज्ञापन
रुद्रपुर के साईं होटल में घटना की जानकारी लेते कोतवाल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के साईं होटल में दो दिन से ठहरे एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

काशीपुर बाईपास रोड़ स्थित साईं होटल में रुकुम सिंह (55) पुत्र गजराम सिंह निवासी बसंतनगर खेड़ा बदायूं (यूपी) दो दिन से ठहरा था। होटल स्वामी के अनुसार सोमवार को मृतक कमरे का दरवाजा खोलकर लेटा था। इसी बीच कमरे में सफाई करने के लिए कर्मचारी पहुंचा तो रुकुम की सांसे तेज गति से चल रही थीं और वह बेसुध पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही अधेड़ को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि होटल के रजिस्टर में दर्ज नाम और उसके आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त हो सकी। कोतवाल ने बताया घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट या जहरीला पदार्थ नहीं मिला है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें