फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा दशज्यूला क्षेत्र : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी ने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र में पर्यटन और तीर्थाटन की अपार संभावनाएं हैं। भविष्य में इस क्षेत्र को कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट से जोड़ने की सामूहिक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज कांडई के मैदान को स्टेडियम बनाने के लिए भी ठोस प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक ने यह बात जागतोली महोत्सव में दूसरे दिन के कार्यक्रमों में शामिल होकर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि चोपड़ा-गढ़ीधार, कोटखाल-जागतोली और रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। उन्होंने जागतोली महोत्सव के लिए विधायक निधि से दो लाख देने की घोषणा भी की। साथ ही महोत्सव में मांगल और झूमेलो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले महिला मंगल दलों को भी प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपये देने की बात कही।



विधायक ने जिम निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। महोत्सव की संरक्षक व जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर से बेहतर प्रयास के लिए सामूहिक कार्य किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन महिला व युवक मंगल दलों के साथ स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। बीरेंद्र, आशुतोष पुरोहित, राजेंद्र कांडपाल, नमिता कांडपाल और ताजबर फरस्वाण के संचालन में हुए कार्यक्रम में लोक गायिका सीमा गुसाईं और धर्मू सूरदास ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर महोत्सव समिति के महासचिव कालिका कांडपाल, अध्यक्ष जयवर्धन कांडपाल, राजेंद्र सिंह करासी, राजेंद्र पाठक, सतेंद्र प्रसाद नौटियाल, किशन नेगी, विपिन विंदोला, दीपक चमोली, प्रवेंद्र नेगी, सुनील कुमार, विमल बिष्ट, भरत सिंह, प्रभात बिष्ट, आशीष पुरोहित आदि थे।
विज्ञापन


कबड्डी सीनियर वर्ग में जीआईसी कांडई प्रथम

रुद्रप्रयाग। जागतोली महोत्सव के दूसरे दिन बौंरा, बेंजी-कांडई, थपलगांव, जग्गी-कांडई और कोखंडी गांव के महिला मंगल दलों ने मांगल गीत, झूमेलो, थड्या, चौंफला आदि लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर कबड्डी बालिका सीनियर वर्ग में जीआईसी कांडई प्रथम, द्वारीधार द्वितीय रहा। बालक वर्ग में जीआईसी घिमतोली ने प्रथम और पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारीधार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें