फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दशज्यूला महोत्सव शुरू

विज्ञापन
दश्ज्यूला जागतोली में आयोजित मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों&nbsp
विज्ञापन
सरकारी व गैर सरकारी विभागों के स्टॉल भी लगाए गए
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय जागतोली-दशज्यूला महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव में सरकारी व गैर सरकारी विभागों ने अपने स्टॉल भी लगाए हैं।
शनिवार को महोत्सव का उद्घाटन ग्राम प्रधान हेमा कांडपाल, कांति देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष विमला पुरोहित, अंशी देवी, सुमन देवी, बबीता जग्गी और कुसुम देवी ने किया। लोक गायक सुमान सिंह रौथाण ने देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी के आह्वान से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। लोक गायक दिगंबर बिष्ट ने उत्तराखंड की महिमा और भाना बामणी गीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में भरत मैखुरी, अनूप नेगी, मोंटी मनवाल, शुभम डंगवाल, सतेंद्र नौटियाल ने भी प्रस्तुति दी। मेला समिति के अध्यक्ष जयवर्धन कांडपाल ने कहा कि क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रतिवर्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संरक्षक लखपत सिंह भंडारी, संयोजक निधे किशोर कांडपाल, महासचिव केपी कांडपाल, जगदीश भंडारी, राय सिंह रावत, चंद्र सिंह नेगी, संजय नेगी, दिगंबर नेगी, सतवीर जग्गी, दर्शन मौजूद थे। महोत्सव में चोपता पुलिस चौकी प्रभारी योेगेंद्र सिंह ने मेलार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें