फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सोनप्रयाग पार्किंग में की जा रही अतिरिक्त वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग में संचालित पार्किंग में तय शुल्क से अधिक वसूलने के मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। कहा कि रिपोर्ट में अगर अतिरिक्त धनराशि की वसूली की पुष्टि हुई तो पार्किंग संचालन के पहले दिन से लेकर अभी तक की जो भी ओवर रेटिंग हुई है उसकी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने कहा कि यात्रियाें से जायज दाम व तय मानकों के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यात्रा से जुड़े विभागों को निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सोहन सिंह ने बताया कि सोनप्रयाग पार्किंग जिला पंचायत के अधीन है। यात्रा के लिए पार्किंग संचालन निविदा प्रक्रिया के तहत होता है। इसके लिए शुल्क निर्धारित किया जाता है। इस वर्ष पार्किंग संचालन का काम जीके इंटरप्राइसेज को मिला है। साइकिल से लेकर बड़े वाहनों के लिए प्रति 12 घंटे के हिसाब से 20 से लेकर 200 रुपये तक शुल्क तय है। शिकायत मिली है कि पार्किंग संचालक द्वारा जीएसटी के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें