फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुला रही अनियमित बिजली कटौती

Sun, 24 Jan 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमित विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज से प्रभावित हो रहे रोजमर्रा के कार्यों से ग्रामीण परेशान है। ऊर्जा निगम को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

बसुकेदार तहसील के डांगी, सिनघाटा, पठालीधार, कोटी, डडोली, थलई, सिल्ला, बसुकेदार सहित पूरे क्षेत्र में लंबे समय से शाम होते ही एक से दो घंटे तक विद्युत कटौती हो रही है और दिनभर लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। ऐसे में प्री-बोर्ड की परीक्षा दे रहे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।
यही हाल नगर मुख्यालय से लगे औंण गांव और पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत नवासू सहित क्षेत्र के कई गांवों में है। कहीं एक सप्ताह से लो-वोल्टेज है। तो कहीं पांच दिन से अनियमित विद्युत कटौती हो रही है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सकूर अहमद का कहना है कि समस्या से अवगत होने पर भी विभाग सुध नहीं ले रहा है। इधर, ऊर्जा निगम के अधिकारियों केेा कहना है कि डिमांड़ बढ़ने के कारण सप्लाई में दिक्कत आ रही है। कई बार मुख्य केंद्रों में तकनीक खामी के कारण कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें