फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फसल बरबाद, केदारनाथ की चोटियों पर फिर बर्फबारी

सार

बीते एक सप्ताह से आए दिन हो रही बारिश से धान की फसल बरबाद हो रही है।उधर, केदारनाथ धाम की ऊंच चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई।बीते एक सप्ताह से केदारनाथ से लेकर निचले इलाकों में आए दिन बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते एक सप्ताह से आए दिन हो रही बारिश से धान की फसल बरबाद हो रही है। कई जगहों पर धान कटाई के बाद खेतों में लगे ढेर सड़ने लगे हैं। उधर, केदारनाथ धाम की ऊंच चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से केदारनाथ से लेकर निचले इलाकों में आए दिन बारिश हो रही है। मदोला गांव निवासी सत्यपाल सिंह नेगी ने बताया कि बारिश से खेतों में लगे धान के ढेर सड़ने के कगार पर हैं। साथ ही जो धान की मंडाई के बाद पराली तैयार हो रही है वह भी बारिश से खराब हो रही है। इससे काश्तकारों के सामने दोहरी समस्या पैदा हो रही है। वहीं, अत्यधिक बारिश के चलते गांवों में साग-सब्जी और मंडुवे की फसल भी प्रभावित हो रही है। उधर, केदारनाथ की ऊपरी पहाड़ियों पर दूसरे दिन भी हिमपात हुआ जिससे केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें