फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ ग्राम चरस के साथ दो को दबोचा, भेजा जेल

Tue, 19 May 2015 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन में सवार दो युवकों को अलग-अलग मात्रा में पांच सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। बरामद की गई चरस का बाजार मूल्य 60 हजार से अधिक बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गश्त के दौरान धरे गए
रविवार देर रात करीब 12 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तिलणी में कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार के नेतृत्व में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोककर पुलिस ने चेकिंग की तो वाहन चालक और अन्य सवार युवक भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ की। इस दौरान सीओ स्वतंत्र कुमार भी मौके पर पहुंचे।

जांच में सुधीर चौधरी पुत्र जगत सिंह निवासी अपर बाजार रुद्रप्रयाग के पास से 350 ग्राम चरस और 50120 रुपये भी मिले। जबकि प्रवीन कुमार पुत्र बैशाखू लाल निवासी सीसों के पास 150 ग्राम चरस और 7800 रुपये बरामद किए गए। दोनों को रात को कोतवाली लाया गया। उनके साथ एक अन्य युवक भी था, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन


गश्ती दल को इनाम
पुलिस उपाधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि दोनों चमोली जनपद के उर्गम क्षेत्र से चरस खरीद कर लाए थे। इसे रुद्रप्रयाग बाजार में बेचने की तैयारी थी। दोपहर बाद जिला जज के सम्मुख पेश कर दोनों को पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने गश्ती दल को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। कहा कि सीओ के नेतृत्व में मादक पदार्थो के व्यवसाय में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें