फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजू ने पंजाब के युवक से खरीदा था तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। संजयनगर में दिनदहाड़े हुए नीरज हत्याकांड में मुख्य आरोपी संजू ने कुछ समय पूर्व तीनपानी में रहने वाले पंजाब के एक युवक से तमंचा खरीदा था। पुलिस के अनुसार तमंचा बेचने वाला युवक पंजाब का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

चार जनवरी को संजयनगर वार्ड नंबर 11 में चल रही एक पंचायत में हुए झगड़े के दौरान क्षेत्र की पूर्व सभासद के बेटे संजय उर्फ संजू ने वहीं के रहने वाले डॉ. नीरज बड़ोई की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। आक्रोशित भीड़ ने संजू के पिता सुभाष सरकार को दबोचकर उसकी पिटाई कर दी थी। मामले में उसी रात पुलिस ने संजू के साथ ही उसके भाई सूरज और अविनाश को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। संजू का दोस्त रंजीत अभी गिरफ्त में नहीं आ सका है। इधर, पूछताछ में संजू ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व मूलरूप से पंजाब और हाल निवासी तीनपानी क्षेत्र के एक युवक से सात हजार रुपये में तमंचा रखा था। उस दौरान युवक सिडकुल की किसी फैक्ट्री में काम करता था लेकिन वर्तमान में तमंचा बेचने के बाद उक्त युवक अपने घर पंजाब चला गया है और उक्त युवक की उसे पहचान नहीं है। फिलहाल पुलिस संजू को तमंचा बेचने वाले युवक की पहचान में जुटी है। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि घायल सुभाष सरकार का भी पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। और फरार चल रहे रंजीत की धरपकड़ के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है। इधर, घटना को लेकर सोमवार को भी संजयनगर की बाजार बंद रही। साथ ही सुरक्षा के लिए क्षेत्र में लगातार पुलिस और पीएसी की गस्त भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें