रुद्रपुर में मुख्य बाजार में दुकान चलाने वाले एक व्यापारी की बाइक को चोरों ने दुकान के बाहर से पार कर लिया। दुकान स्वामी ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक बाइक चुराते दिखे हैं जिसके आधार पर पुलिस चोरों को चिंहित करने में जुटी है।
मुख्य बाजार निवासी आकाश की वीर हकीकत राय मार्ग स्थित दुर्गा धर्मशाला के पास दुकान है। शुक्रवार देर शाम आकाश दुकान में थे और उन्होंने अपनी बाइक को दुकान के बाहर ही खड़ा किया था। रात में जब आकाश दुकान बंद कर घर जाने के लिए बाहर आए तो बाइक दुकान के बाहर से गायब थी। आकाश ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दो युवक बाइक ले जाते नजर आए। आकाश ने फुटेज के साथ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।