दिनेशपुर। वार्ड नंबर तीन निवासी वृषभान पाल ने थाने में दी तहरीर में कहा कि बीती 27 जून को उसे एक व्यक्ति ने फोन किया। उक्त व्यक्ति ने खुद को एसबीआई का मैनेजर बताते हुए कहा कि उसके खाते और एटीएम कार्ड का नवीनीकरण होना है, अन्यथा खाता बंद हो जाएगा।
वह उक्त व्यक्ति के झांसे में आ गया और आधार कार्ड के साथ एटीएम का ओटीपी नंबर उसे बता दिया। थोड़ी देर में उसके फोन पर खाते से 9,936 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उसने बैंक में संपर्क किया तो उसे ठगे जाने की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।