फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कच्ची शराब बनाते दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गदरपुर पुलिस ने कच्ची शराब बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कच्ची शराब के साथ ही उपकरण भी बरामद किए। वहीं खटीमा में भी 35 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
शनिवार रात सूचना पर एसआई बसंत प्रसाद ने टीम के साथ ग्राम गोपालनगर में छापा मारा। टीम ने नाहल नदी के किनारे भट्टी जलाकर कच्ची शराब बना रहे ग्राम तैजा फौजा कॉलोनी निवासी गुरमीत सिंह और आदर्श कॉलोनी वार्ड पांच निवासी हीरा लाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरणों के अलावा एक ट्यूब में रखी गई 20 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। आरोपी शराब तैयार कर शहर में बेचते थे। पुलिस ने गुरमीत सिंह एवं हीरा लाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60(2) के तहत अभियोग दर्ज किया है। एसआई मनोहर चंद्र ने बताया कि दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, खटीमा के झनकईया थाने की पुलिस ने रविवार सुबह रेलवे क्रासिंग के पास से अमाऊं निवासी नन्हे को 35 पाउच कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें