फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुददीन हत्याकांड में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गदरपुर में निजामुद्दीन हत्याकांड में नामजद आठ में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडे और फंटी भी बरामद की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व ग्राम पत्थरकुई में दो पक्षों के बीच हुई विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चले थे। बीचबचाव करने गए निजामुद्दीन को एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से पीट दिया था। घटना की रात निजामुद्दीन ने इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया था। मारपीट में घायल निजामुद्दीन के छोटे भाई सिराजुद्दीन का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में मृतक के तीसरे भाई नबी अहमद की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को निजामुद्दीन के परिजनों एवं ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि हत्याकांड में नामजद नाजिम और मोहसिन को सोमवार मुखबिर की सूचना पर सरदारनगर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की निशानदेही पर निजामुद्दीन की पिटाई में प्रयुक्त की गई खून सनी लकड़ी की फंटी एवं डंडों को भी बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें