फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन हत्याकांड में नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गदरपुर में दो दिन पूर्व ग्राम ग्राम पत्थरकुई में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में बीचबचाव करने गए व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस एक भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी घर से फरार हैं और पुलिस संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। पुलिस ने कुछ लोगों से हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात ग्राम पत्थरकुई में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीचबचाव करने गए निजामुद्दीन को लाठी डंडों से पीट दिया गया था। हल्द्वानी ले जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। मृतक के भाई नबी जान की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगाें के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता के शनिवार को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के अलावा एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र एवं एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। लेकिन घटना के दो दिन बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद से ही गांव में तनाव है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के बारे में सुरागकशी की जा रही है और उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें