रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के आजादनगर वार्ड नंबर चार निवासी धर्मपाल का परिवार शनिवार रात घर पर सोया था। इस बीच एक युवक चोरी के इरादे से उनके घर में घुस गया। आंख खुलने पर धर्मपाल के बेटे ने उक्त युवक को पकड़ लिया और परिजनों उसकी पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
इधर, इसी वार्ड के जागन लाल के घर में घुसकर चोरों ने 35 हजार की नकदी और चार मोबाइल चुरा लिए। जागन की पत्नी मुन्नी देवी ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।