फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में नौकरी देने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एक व्यक्ति ने गुड़गांव की एक कंपनी पर उसके बेटे को सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर इंटरनेट के जरिए एक लाख 58 हजार 175 रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए कंपनी से धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मामले में थाना अगस्त्यमुनि में कंपनी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि निवासी खेम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पुत्र राकेश सिंह ने गुड़गांव की एक कंपनी करियर जॉब सॉल्यूशन से इंटरनेट ऑन लाइन के जरिए नौकरी के लिए संपर्क किया था। तब कंपनी ने अलग-अलग बैंक खातों में नौकरी के लिए धनराशि जमा करने को कहा। साथ ही सिंगापुर में नौकरी लगाने की बात भी कही गई, जिसके तहत उसके पुत्र द्वारा दिए गए बैंक खातों में अलग-अलग समय पर कुल एक लाख 58 हजार 175 रुपये जमा किए गए, लेकिन अब कंपनी से कोई संपर्क नहीं हो रहा है। थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने बताया कि कंपनी के बारे में गुड़गांव पुलिस की मदद से जानकारी मांगी जा रही है। इंटरनेट/ सोशल मीडिया पर भी कंपनी का पता किया जा रहा है। पीड़ित द्वारा जिन बैंक खातों में धनराशि जमा की गई थी, उन बैंकों से संपर्क कर खातों की पूरी डिटेल मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें