फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति, ससुर और सास के खिलाफ दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज में दस लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए पति, सास और सासुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी निवासी सिंधु पाठक के बताया कि जुलाई 2018 में उसका विवाह बरेली इज्जतनगर (यूपी) निवासी शिवा के साथ हुआ था। आरोप है की शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति शिवा, ससुर हरेंद्र और सास गुड्डी उससे दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर बीती दिसंबर में ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। उसने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में उसने कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शिवा, हरेंद्र और गुड्डी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

दहेज में पांच लाख और कार मांगने वाले ससुरालियों पर केस
रुद्रपुर। अमरपुर निवासी गुरचरन के बताया कि उसने कुछ समय पूर्व अपनी बहन सुरेंद्र कौर का विवाह ग्राम रंपुरा काशीपुर निवासी गौरख सिंह के साथ किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही गौरख सिंह और अन्य ससुराली उसकी बहन से दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर बीती 15 फरवरी को उन्होंने बहन को घर से निकाल दिया। गुरचरन की तहरीर पर पुलिस ने सुरेंद्र के पति गौरख सिंह, जेठ विजय, सास गुरनाम कौर, ननद सुंदरी और उसके पति शीशा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें