फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊखीमठ में 60 फीट लंबी दरार पड़ी

Sun, 26 Jun 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग (ऊखीमठ।)
विज्ञापन
तहसील कार्यल ऊखीमठ के समाने ऊपरी तरफ मुख्य बाजार से गांधीनगर तक पड़ी दरार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शनिवार रात को हुई भारी बारिश से मुख्य बाजार से लेकर गांधीनगर कस्बे के बीच करीब 60 फीट लंबी दरार पड़ने से कई आवासीय भवन और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने तहसील प्रशासन से उचित सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से तहसील कार्यालय के सामने से लेकर गांधीनगर कस्बे तक दरार पड़ने से महावीर रावत, रमेश नौटियाल, देवेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, कैलाश पुष्पवाण, दीपा देवी, मोहन सिंह रावत, कुशाल सिंह नेगी के आवासीय मकान खतरे में आ गए हैं। दूसरी तरफ गांधी नगर कस्बे के गजपाल लाल, हरी लाल, सतीश चंद्र एवं सोहन सिंह के मकानों को भी खतरा बना हुआ है।

तहसील कार्यालय से पास से गांधीनगर के बीच पड़ी दरार के बारिश होने पर और बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। आने वाले दिनों में तहसील कार्यालय भी खतरे की जद में आ सकता है। बता दें कि पिछले वर्ष सितंबर में हुई बारिश के दौरान इस क्षेत्र के आवासीय मकानों के ऊपर से खासा मलबा आ गया था। तब लोगों ने तहसील प्रशासन से सुरक्षा इंतजामों की मांग की थी।
विज्ञापन


एसडीएम यूएस चौहान के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। तब टीम ने क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए उचित सुरक्षा इंतजाम की बात भी कही थी, लेकिन आज तक सुरक्षा इंतजाम नहीं हो पाए हैं।

आवासीय मकान छोड़े
ऊखीमठ। शनिवार को हुई तेज बारिश और पड़ी दरार से उपजे खतरे को देखते हुए कुंवरी पुष्पवाण, दीपा देवी, रवींद्र पंवार, देवेंद्र नेगी, रघुवीर पंवार, राम स्वरूप त्रिवेदी सहित 12 से अधिक लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने मकान छोड़ दिए हैं। बारिश होने पर वे अन्यत्र स्थानों पर जा रहे हैं। रविवार को प्रभावित अपने मकानों की सुरक्षा के लिए दिनभर इंतजाम करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें