शनिवार को बदरीनाथ धाम में 2691 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए । जबकि केदारनाथ पहुंचने वाले 1141 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।
रुद्रप्रयाग। शनिवार को केदारनाथ में 1141 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसमें 589 पुरुष, 483 महिलाएं और 69 बच्चे शामिल थे।
कपाट खुलने के बाद से अब तक 2,44,165 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इस वर्ष जहां बच्चो की संख्या छह हजार से अधिक पहुंच गई है। वहीं विदेशी यात्री काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैें। डेढ़ माह की यात्रा में अब तक केवल तीन सौ विदेशी यात्री ही पहुंच पाए हैं।
दूसरी तरफ द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम सहित शक्तिपीठ कालीमठ, शिव-विवाह स्थली त्रियुगीनारायण और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में भी स्थानीय सहित बाहरी क्षेत्रों से काफी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं।
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में शनिवार को 2691 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए । अब तक धाम में 4,18,021 दर्शन कर चुके हैं। वहीं सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के लिए शनिवार को गोविंदघाट से 1837 तीर्थयात्री घांघरिया पहुंच चुके हैं। दोनों धामों में मौसम सामान्य रहा।