फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि ने दरोगा पर लगाया अभ्रदता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। भूत बंगला क्षेत्र के एक पार्षद प्रतिनिधि ने रुद्रपुर कोतवाली में तैनात दरोगा पर अभद्रता और गालीगलौज करने का आरोप लगाकर कोतवाल को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

भूत बंगला क्षेत्र के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे वार्ड 21 निवासी परवेज कुरैशी ने कहा कि वह क्षेत्र के पार्षद का प्रतिनिधि है। दो दिन पूर्व उसका क्षेत्र में रहने वाले युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि मामले को लेकर जब वह कोतवाली पहुंचा तो यहां तैनात एक दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर दरोगा ने गालीगलौज कर उसे कोतवाली से भगा दिया। साथ ही दोबारा कोतवाली आने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इस मौके पर सुशील चौहान, मोनू निषाद, मोहन कुमार, कैलाश राठौर, शैलेंद्र सिंह रावत, किरन लता राठौर आदि थे। कोतवाल केसी भट्ट ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें