फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपुरी में कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप, कंटेनमेंट जोन बनाया

विज्ञापन
शांतिपुरी में संक्रमित युवक के घर में बैरिकेडिंग करवाते एसओ। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सिडकुल की कंपनी के प्लांट हेड व एक अन्य मृतक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने फुलसुंगा और मेट्रोपोलिस सिटी को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। चार अगस्त तक दोनों क्षेत्रों में सभी प्रकार की आवश्यक सामग्री की होम डिलीवरी प्रशासन की ओर से की जाएगी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स व एसपीओ को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

सिडकुल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय ने बताया कि कंपनी का प्लांट हेड मेट्रोपोलिस सिटी एफ 129 में रहते थे। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र को कंटेंनमेंट जोन बना दिया गया है। इधर, सिडकुल की कंपनी में काम करने वाले फुलसुंगा निवासी एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एहतियातन फुलसुंगा को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एडीएम जेसी कांडपाल ने बताया कि चार अगस्त तक दोनों क्षेत्रों पर बैरिकेडिंग लगाकर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
शांतिपुरी में कोरोना संक्रमित मिलने पर कंटेनमेेंट जोन बनाया
शांतिपुरी। शांतिपुरी नंबर चार निवासी एक युवक सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह आठ जुलाई से घर में ही था। युवक ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल से इलाज कराया था।
विज्ञापन

17 जुलाई को स्वास्थ्य खराब होने के चलते उसने किच्छा में सैंपल भी दिया था। मंगलवार की देर रात युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को रुद्रपुर भेजने के साथ ही उसके घर में बैरिकेडिंग लगा दी है।
युवक के 21 परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है और उसके घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाकर नोटिस चस्पा किया गया है। किच्छा सीएचसी के सीएमएस डॉ. एचसी त्रिपाठी ने बताया कि युवक के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है और जल्द ही सभी का सैंपल जांच को भेजा जाएगा। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि संक्रमित युवक के घर के आसपास के छह घरों को कंटेनमेट जोन में शामिल किया गया है।
गंगोत्री कालोनी भी कंटेनमेंट जोन घोषित
खटीमा। मझोला क्षेत्र के एक मीडिया कर्मी के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर गंगोत्री कालोनी को भी कंटेनमेंट जोन बना दिया है। बताया कि जोन में 31 सदस्य और संक्रमित के परिवार में पांच सदस्य हैं। वर्तमान में क्षेत्र में 22 कंटेनमेंट जोन बने हैं। नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि नए बने जोन से बुधवार को 144 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें