फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 से अधिक गांवों का संपर्क मार्ग बदहाल

विज्ञापन
बच्छणस्यूं पट्टी के 21 ग्राम पंचायतों की लाइफ लाइन खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर बरसात में ? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के 21 ग्राम पंचायतों के 90 से अधिक गांवों का संपर्क मार्ग खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल मोटर मार्ग बरसात से बदहाल हो गया है। मार्ग पर जगह-जगह टूटे पुस्ते और भूधंसाव जोन हादसों को न्योता दे रहे हैं। बावजूद लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक सुधारीकरण के कोई प्रयास नहीं किए गए।
विज्ञापन

सत्तर के दशक में अविभाजित यूपी में बच्छणस्यूं पट्टी के गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए खांकरा-कांडई-खेड़ाखाल मोटर मार्ग का निर्माण किया गया, लेकिन लगभग 40 वर्ष बाद भी मार्ग की हालत नहीं सुधर पाई है। जबकि वर्ष 2014-16 में सुधारीकरण पर 11 करोड़ 96 लाख रुपये तक खर्च किए जा चुके हैं। इस मानसून सीजन में 22 किमी लंबे मोटर मार्ग पर कांडई से खेड़ाखाल के बीच छह से अधिक पुस्ते टूटे पड़े हैं, जिसमें तीन जगहों पर दुर्घटना का खतरा बना है। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज पित्रधार के नीचे भूधंसाव जोन की आज तक मरम्मत नहीं हो पाई है। कांडई, स्यूंणी, कालोगाड़ में गदेरे का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे छोटे वाहनों के रपटने का खतरा बना है। उधर, कांडई-कमोल्ड़ी-बरसूड़ी, स्यूंणी-टैठी-पाटा मोटर मार्ग की हालत भी दयनीय बनी है। कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह नेगी, ग्राम प्रधान देवेश्वरी रौथाण, डीएस बिष्ट, धीरेंद्र सिंह रौथाण, अमर सिंह रावत, संजय पांडे आदि का कहना है कि बरसात से बच्छणस्यूं की लाइफ लाइन समेत अन्य संपर्क मोटर मार्गों की हालत खराब है। लोनिवि को अवगत कराने पर मरम्मत नहीं की जा रही है।
बरसात से डिवीजन की 25 से अधिक मोटर मार्ग प्रभावित हुए हैं। इन मार्गों की स्थायी मरम्मत के लिए आपदा मद में प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर जल्द सुधार कार्य किया जाएगा। - इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें