फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद राणा, गणेश तिवारी, नगर अध्यक्ष संतोष शैव और मदन सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पीसीसी सदस्य आनंद सिंह रावत, प्रदेश सचिव कुंवर सजवाण, कांग्रेस मनरेगा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक बगवाड़ी, लक्ष्मण रावत ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ ही एसआईआर को निरस्त किया जाना चाहिए तथा देश में मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर अवतार सिंह नेगी, बसंती रावत, कर्मवीर सिंह कुंवर, शिव सिंह रावत, बबलू जंगली सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें