प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के आरोपों से घिरे द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी का पुतला फूंका। उन्होंने पूरे प्रकरण की जल्द जांच करने और विधायक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बाटा चौक पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार अपने जनप्रतिनिधि पर कार्यवाही करने का साहस नहीं जुटा पा रही है। संवेदनहीन सरकार को बेटियों की भावनाओं और परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण पर मौन व्रत धारण कर रखा है।
उन्होंने कहा कि अगर बेटी को न्याय नहीं मिला और विधायक पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, महामंत्री राजीव कामरा, विजय अरोडा, विकास मल्लिक, पार्षद मोनू निषाद, राजेश कुमार, मोहन भारद्वाज, नंदलाल, सौरभ चिलाना, सीपी शर्मा, इंदरजीत सिंह, कांता प्रासाद, फुदेना सहनी, सचिन आनंद, विजेंद्र कोली, संजीव रस्तोगी, रंजीत तिवारी, सुमित राय, खगोपति विश्वास, राजेंद्र मिश्रा, आशित बाला, राम प्रसाद आदि थे।
उधर, सितारगंज में मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। कहा कि मामले में विधायक का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए।
वहां वरिष्ठ कांग्रेसी रामनगीना प्रसाद, प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, जिला महासचिव जिलानी अंसारी, कांग्रेस नगराध्यक्ष हरपाल सिंह, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा, हसनैन मलिक, आजम मलिक, गुरसेवक सिंह महार, यूसुफ मलिक, मुख्त्यार अंसारी, वसीम मियां, सोनू जायसवाल, जगदीश महार, करमजीत सिंह कर्मा, शाकिर अली खां आदि थे।
उधर, खटीमा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के प्रयास को पुलिस ने विफल करते हुए प्रदर्शनकारियों से पुतला छीन लिया। वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष रबीश भटनागर, राज किशोर सक्सेना, अरुण सक्सेना, नासिर खान, राशिद अंसारी, रवि अग्रवाल, मोहम्मद ताहिर, नईम रिजवी, अदील खान, अराफात अंसारी, पंकज टम्टा आदि थे। संवाद
भाजपा विधायक का डीएन टेस्ट कराने की मांग
काशीपुर/बाजपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के आरोप में घिरे भाजपा विधायक का डीएनए टेस्ट कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। शनिवार सुबह कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर आरोपी भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सहगल का आरोप था कि प्रदेश सरकार विधायक को बचा रही है।
महिला की मांग के बाद भी विधायक का डीएनए टेस्ट नहीं कराया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में पीसीसी सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष प्रीत बम, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य, राशिद फारुखी, महेंद्र बेदी, नितिन कौशिक, डॉ. गीता चौहान आदि थे। उधर, बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिया दौलत तिराहे पर भाजपा विधायक महेश नेगी के मामले को लेकर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वहां जैदी खान, राजकिशोर, शिभम शर्मा, तनवीर अहमद, मोहम्मद परवेज, सुनील पाठक, सिंह स्वरूप भारती, रेशम यादव आदि थे। संवाद