फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें जनविरोधी नीति को बढ़ावा दे रही हैं।
विज्ञापन

जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुलाबराय से मुख्य बाजार तक नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि मंडी की व्यवस्था हटाना चाहती है, जिससे खाद्य सुरक्षा के साथ किसानों की आर्थिकी भी हाशिए पर सिमट गई है। कहा कि सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी वंचित रखना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रहे श्री मनीष खंडूरी, कार्यक्रम अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बुटोला, प्रदीप बगवाड़ी, देवेंद्र झिक्वांण, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिक्वांण, प्रेम सिंह गुसाईं, मगनानंद भट्ट, पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, संतोष रावत, जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें