रुद्रपुर। कांग्रेसी पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी संजय नगर खेड़ा में मेयर का पुतला फूंका। उन्होंने मेयर पर विकास कार्यों में मनमानी करने व एलइडी लाइटों में घोटाले का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मेयर ने शुरू से ही कांग्रेसी पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पार्षद सुरेश गौरी, रमेश कालरा, शुभम चौधरी, सतनाम सिंह, संजय मुंजाल, राजीव कामरा, अमित राय, देवानंद आदि रहे। उधर मेयर रामपाल सिंह ने लगाए जा रहे खारिज कर दिया है। कहा कि सोमवार को वह अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे, जिसके बाद सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।