फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में तेज बारिश के साथ मौसम में बढ़ी ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/किच्छा। तराई में बृहस्पतिवार को हुई अचानक बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। जिले में कुल 11.8 एमएम बारिश हुई। बारिश से जिले के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह से आसमान पर घने बादल छाए हुए थे। इसके बाद घना अंधेरा छा गया और हाईवे पर वाहनों के हेडलाइट ऑन करके गुजरते नजर आए। सुबह करीब 11 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू होने के कुछ देर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गए। बारिश से बचने के लिए रुद्रपुर बाजार और हाईवे पर लोग दौड़ते हुए और छाते के साथ नजर आए। इधर, करीब एक घंटे हुई बारिश से तीनपानी के पास हाईवे के गड्ढों में पानी भरने से आसपास कीचड़ की समस्या रही। मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप में कीचड़ के साथ ही नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा बारिश से अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उन्होंने कहा कि रात के समय तापमान में और गिरावट आएगी। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा की संभावना है। इधर, किच्छा में भी दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा। मौसम ठंडा होने के कारण बाजार में चहलपहल भी कम रही।
काशीपुर में तेज हवा के साथ गिरे ओले, दिन में झमाझम बारिश
काशीपुर। तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से ग्रामीण और कई कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। दोपहर तक लाइनों की मरम्मत होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बारिश और ओलावृष्टि से ठंड में काफी बढ़ गई है। वहीं, मुख्य बाजार स्थित टंडन स्कूल के पास लगे बिजली पोल में करंट आने से गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार देर रात अचानक तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने से जगह-जगह जलभराव हो गया। साथ ही विद्युत लाइनों पर पेड़ की टहनी गिरने और इंसुलेटर फुंकने से ग्राम शिवलालपुर, अहेरपुरा, धीमरखेड़ा, डिग्री कॉलेज, पशुपति विहार, जसपुर खुर्द, कचहरी रोड, गिरीताल क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब दो हजार उपभोक्ताओं को रात भर बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली गुल होने से बृहस्पतिवार सुबह लोगों को पानी की दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। लोगों ने हैंडपंप से पानी लाकर काम चलाया। एसडीओ जगपाल सिंह ने बताया कि तेज हवा और बारिश के चलते लाइन बंद करनी पड़ी थी। बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। उधर, ग्रामीण जेई दीपक शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लाइनों पर पेड़ की टहनी गिरने और इंसुलेटर फुंकने से तीन गांव और जसपुर खुर्द की आपूर्ति बंद रही। मरम्मत कराने के बाद शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। इधर, बारिश से ठंड काफी बढ़ गई है। दिनभर सड़कें सुनसान रहीं। ब्यूरो
खटीमा में दर्ज की गई 10 मिमी बारिश
खटीमा। सीमांत क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर मौसम का मिजाज बदला और सर्दी के मौसम की पहली बारिश से पारा लुढ़क गया। थारू राइंका के मौसम केंद्र के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि अधिकतम अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम 4:30 बजे बजे तक 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। ब्यूरो
बारिश और तेज हवा से ठंड बढ़ी
बाजपुर। सुबह से तेज हवा के साथ बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश और तेज हवा से ठंड बढ़ गई। वहीं, बाजार में चहल पहल कम रही। गांव हरलालपुर निवासी किसान बल्देव राज शर्मा ने आलू, मटर सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की बात कही है। तहसीलदार जोगा सिंह ने बताया कि बारिश से क्षेत्र किसी नुकसान की कोई सूचना नही है। दिसंबर माह ठंड अधिक होने पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें