फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ट्रक में लोड सीएनजी सिलेंडर हुए लीक, ड्राइवर कूदकर भागा; सांस लेने में हुई तकलीफ; बाजार में मची भगदड़

Thu, 27 Nov 2025 10:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगंज

सार

गुरुवार को रात तकरीबन 8.30 बजे प्रयागराज से एक ट्रक में सीएनजी गैस भरा सिलेंडर लोड कर बनारस की ओर जा रहा था। हनुमानगंज बाजार में बहादुरपुर ब्लॉक के पास पहुंचते ही सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। 
विज्ञापन
ट्रक पर लोड सीएनजी सिलेंडर हुए लीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्रयागराज स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में गुरुवार को रात ट्रक में लोड सीएनजी सिलेंडरों से गैस लीक होने से भगदड़ मच गई। गैस की गंध से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। 

विज्ञापन

गुरुवार को रात तकरीबन 8.30 बजे प्रयागराज से एक ट्रक में सीएनजी गैस भरा सिलेंडर लोड कर बनारस की ओर जा रहा था। हनुमानगंज बाजार में बहादुरपुर ब्लॉक के पास पहुंचते ही सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। लीकेज होते ही चालक ट्रक से कूदकर भाग गया। 
विज्ञापन

देखते ही देखते तेजी से लीक हो रही गैस बाजार में काफी दूर तक फैल गई। गैस की गंध से बाजार वासियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो लोग खतरा भांप इधर उधर भागने लगे। सिलेंडरों में गैस समाप्त होने के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। बाजार वासी काफी देर तक गैस की गंध से परेशान रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें