रुद्रपुर में टांडा जंगल में दूसरी कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त सीएमओ का सरकारी वाहन।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। देहरादून में बैठक के लिए जाते समय रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से सीएमओ की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सीएमओ को अधिक चोट नहीं आईं। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट शनिवार शाम करीब पांच बजे कार से हल्द्वानी जा रही थीं। उन्हें रविवार को देहरादून में होने वाली डीजी हेल्थ की बैठक में शामिल होना था। हल्द्वानी जाते समय रामपुर मार्ग पर पीछे से तेज गति से आ रही एक अज्ञात वाहन ने पीछे से कार में टक्कर मार दी।
हादसे में सीएमओ की कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि सीएमओ को मामूली चोटें आईं। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि सीएमओ दूसरे वाहन से देहरादून के लिए रवाना हुईं। आरोपी वाहन चालक का पता नहीं चल सका है।