फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामसू नहीं पहुंच पाए सीएम, जनता से मांगी माफी

Wed, 16 Nov 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
harish rawat
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को बामसू गांव नहीं पहुंच पाए। हेलीपैड के आसपास पेड़ होने से उनका हेलीकाप्टर वहां लैंड नहीं कर सका। तीन चक्कर लगाने के बाद हेलीकाप्टर गौचर के लिए उड़ गया। मुख्यमंत्री ने मोबाइल के जरिये जनता से माफी कर जल्द ही गांव आने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत को बुधवार को अगस्त्यमुनि ब्लाक की ग्राम पंचायत बामसू में रामलीला के राज्याभिषेक समारोह में शामिल होना था। हेलीकाप्टर के लैंड न करने पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उनके प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद कमल सिंह रावत के मोबाइल पर काल कर जनता को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बहुत मन था कि वे रामलीला में शामिल हो, लेकिन हेलीकाप्टर के नहीं उतर पाने से उन्हें लौटना पड़ा। आगे सब कुछ ठीक रहा तो वे पुन: गांव आएंगे। गांव में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने क्षेत्रीय विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पूनम कठैत, ग्राम प्रधान शिवचंद लाल सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों सहित बाड़ा, बरसूड़ी, पीपील, नवासू, बंगोली, खेड़ाखाल, डुंगरा, कांडई, गहड़, नौना, दानकोट, स्यूंणी, कमोल्डी, फाटा आदि गांव के ग्रामीण मौजूद थे। 

लोग मायूस हो घरों को लौटे
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने से जनता को मायूस होना पड़ा। 80 वर्षीय बीरा देवी व सौंणी देवी का कहना था कि वे नौ बजे से इंतजार कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों को भी सीएम के नहीं पहुंचने का मलाल रहा। गांवों से आए लोग भी निराश लौटे। वर्ष 1997 में पौड़ी जनपद से रुद्रप्रयाग जनपद में शामिल बच्छणस्यूं पट्टी के विकास को लेकर मुख्यमंत्री का यह भ्रमण कई मायनों में खास माना जा रहा था।

क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, बैंक सहित कई बुनियादी सुविधाएं का बुरा हाल है। ऐसे में इन सुविधाओं की बेहतरी के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री से बड़ी घोषणा की उम्मीद भी लोग लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें