भाजपा मंडल जखोली कार्यकारिणी का विस्तार कर मेहरबान सिंह रावत व जयप्रकाश सेमवाल को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रघुवीर कैंतुरा, रामप्रसाद भट्ट, मुकेश कंडारी व रमेश बागड़ी को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया।
भाजपा जखोली मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर दो मंडल महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, पांच मंत्री, एक कोषाध्यक्ष व चार मंडल कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
कार्यकारिणी में विजेंद्र भंडारी, संदीप कठैत, गंभीर सिंह कैंतुरा, एकादशी मिश्रा व सजन सिंह नेगी को मंडल मंत्री, देवी प्रसाद भट्ट को मंडल कोषाध्यक्ष और दिनेश बागड़ी, अर्जुन राणा, सुमित कप्रवान व विक्रम चौहान को मंडल कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।