फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अगस्त्यमुनि ने जीता खिताब

Sun, 14 Feb 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षा प्रापर्टीज राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में सीएचसी अगस्त्यमुनि ने ऋचा एसोसिएट देहरादून की टीम को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


विजेता टीम को पुरस्कार में एक लाख नकद और भव्य ट्राफी दी गई। उप विजेता टीम को 50 हजार और ट्राफी दी गई। रवि को मैन ऑफ द मैच और हेम पुजारी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।


क्रीड़ा मैदान में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर ऋचा एसोसिएट देहरादून की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 107 रन बनाए। रवि ने सर्वाधिक 57 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएचसी अगस्त्यमुनि ने 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 108 रन बनाए। टीम के लिए यशु ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।

बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत और पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने विजेता और उप विजेता टीम को नकद धनराशि और ट्राफी दी। बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेट कीपिंग और क्षेत्ररक्षण के लिए भी अलग-अलग टीमों के खिलाड़ी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजक कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि प्रतियोगिता को और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष 32 टीमों ने भाग लिया था।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जेजेएस मेहता, चंद्रदीप सिंह बिष्ट, आलम सिंह नेगी, गौरव बिष्ट, नवीन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें