फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास, ससुर समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप में अगस्त्यमुनि थाना में पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद सभी आरोपी देहरादून में निवास करते हैं।
विज्ञापन

पीड़िता सविता शाह पत्नी अभिषेक शाह, निवासी अजबपुर कलां, देहरादून, हाल निवास बावई (मायका) ने पुलिस थाना में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उसे लंबे समय से दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस वर्ष 3 फरवरी को पीड़िता द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर दी गई थी। तब, महिला हेल्पलाइन द्वारा दंपति की तीन बार काउंसिलिंग की गई। इस दौरान महिला अपने ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन पति ने साथ ले जाने से यह कहकर मना कर दिया कि वह (सविता) मानसिक रूप से अस्वस्थ है। महिला हेल्पलाइन द्वारा ससुरालियों से बात की गई, लेकिन वे नहीं मानें। इसके बाद प्रकरण अग्रिम कार्रवाई के लिए अगस्त्यमुनि थाना को स्थानांतरित कर दिया गया। इधर, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा पीड़िता के पति, सास-ससुर, देवर व ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही मामले में आरोपियों को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें