फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से स्टंट दिखाना बिगड़ैल युवकों को पड़ा भारी

विज्ञापन
गदरपुर में चलती कार में स्टंट दिखाता युवक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। फिल्मी स्टाइल में चलती कार में स्टंट दिखाना चार युवकों को भारी पड़ गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने कार को सीज कर थाने में खड़ी करवा दिया।
विज्ञापन

रुद्रपुर से चार युवक मंगलवार को कार (डीएल 8 सी एएच 5918) में सवार होकर गदरपुर की ओर आ रहे थे। जाफरपुर और धौलपुर के बीच हाइवे में चलती कार के बोनट ऊपर एक युवक फिल्मी स्टाइल में लेट गया और दूसरा उसकी फोटो लेने का प्रयास कर रहा था। इस बीच वहां से गुजर रहे एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने महतोष मोड़ के पास उक्त कार को रुकवाया।
विज्ञापन

पूछताछ में चालक ने अपना नाम इमरान और अरमान निवासी 4-ब्लॉक मंगोलपुरी दिल्ली, अरबाज निवासी डीआईजी ऑफिस रेंज मुरादाबाद व अनुज त्यागी निवासी डी-3, विजय इनक्लेव दिल्ली बताया। उक्त युवकों ने बताया कि वे किसी काम से पंतनगर सिडकुल की एक फैक्ट्री में आए थे और मुरादाबाद लौट रहे थे। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने कार को सीज कर गदरपुर पुलिस की सुपुर्दगी में सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें