रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के गंगापुर रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने धुआं उठता देख कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना दी। फायर बिग्रेड और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कार पूरी तरह जल चुकी थी।
शांति कॉलोनी निवासी अमित कुमार का गंगापुर रोड पर गैराज है।
मंगलवार रात साढ़े 11 बजे वह अपनी कार यूके 06 जी 3007 में गैराज से घर जा रहा था। रास्ते में जेपीएस स्कूल के पास कार से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। अमित ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इधर, एफएसओ रामधारी सिंह यादव ने बताया सूचना मिलने पर फायर ब्रिग्रेड गई थी लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।