फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

Sun, 03 Apr 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 दक्षिणी जखोली रेंज के सिनघाटा में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। विभागीय टीम ने गुलदार की तलाश के लिए शनिवार रात को गांव में सर्च अभियान भी चलाया।  

सिनघाटा में लंबे समय से गुलदार ही दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही गुलदार आबादी में घुस रहा है। इससे जानमाल की हानि का डर बना हुआ है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने शनिवार रात को गांव में सर्च अभियान चलाया।  रविवार को वन बीट अधिकारी आशुतोष पुरोहित व टीम ने गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी एमएस नेगी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। विभागीय टीम भी गांव में तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विभाग स्तर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें