फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: साधन समिति के कैडर सचिवों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Sun, 16 Mar 2025 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में जताया रोष, कंप्यूटरीकरण कार्य दोबारा शुरू कराने की भी उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलवाड़ा। साधन समिति सचिव परिषद जिला इकाई की बैठक में कैडर सचिवों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर रोष जताया गया। उन्होंने सहकारिता विभाग से समितियों में गतिमान कंप्यूटरीकरण कार्य को दोबारा शुरू कराने की मांग भी की जिससे मार्च में वित्तीय कार्य में परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिला इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के साथ ही जिले में संचालित सहकारी समितियों में कंप्यूटर से ऑनलाइन कार्य बीते चार वर्ष से चल रहा है। अब सभी समितियों में स्टाफ भी कंप्यूटर से काम कर रहा है मगर इस वर्ष बीते 8 जनवरी से समितियों में कंपनी ने अपना सॉफ्टवेयर बंद कर दिया है, जिस कारण मजबूरन ऑफलाइन कार्य करना पड़ रहा है। इन हालातों में वित्तीय कार्य में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने कंप्यूटरीकरण कार्य को दोबारा शुरू करने की मांग की जिससे 31 मार्च तक समितियों का हिसाब आसानी से हो सके। वक्ताओं ने कैडर सचिव को तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि बिना वेतन के वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस मौके पर महामंत्री शिव सिंह राणा, कोषाध्यक्ष भूप सिंह कप्रवान, सुरेंद्र गोस्वामी, नरेश गौड़, सोबत सिंह, धीरेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें