फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कारोबार के नाम पर मुनाफे का लालच देकर व्यापारी से ठगी

Thu, 15 Oct 2026 03:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंसिल कारोबार का दिया था झांसा, व्यापारी ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

कर्णप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र का मामला, अलग-अलग क्यूआर कोर्ड से भेजे 1.22 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र में एक युवा व्यापारी से पेंसिल कारोबार के नाम से ठगी की गई। ठगों ने पेंसिल कारोबार के बहाने व्यापारी से अच्छा खासा मुनाफा देने की बात कही। मुनाफे के लालच में आकर व्यापारी ने ठगों की ओर से भेजे गए अलग-अलग क्यूआर कोड से एक लाख बाइस हजार रुपये भुगतान भी कर दिया। कुछ समय बाद भी जब ठगों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई तब व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ। व्यापारी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला 25 सितंबर से 2 अक्तूबर के बीच का है। एक युवा व्यापारी को साइबर ठगों की ओर से पेंसिल कारोबार करने के बदले अच्छा मुनाफा देने का फोन आया। साइबर ठगों ने उनसे सामान खरीदने की बात कही और अच्छे मुनाफे का लालच दिया। अच्छे मुनाफे की चाह में व्यापारी ने साइबर ठगों को अलग-अलग क्यूआर के जरिये एक लाख बाइस हजार रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद जब कई दिनों तक दूसरी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ। व्यापारी ने कोतवाली में जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत के बाद साइबर विशेषज्ञों की ओर से जांच की जाती है। उन्होंने किसी भी प्रकार के भ्रामक विज्ञापनों के झांसे में न आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें