रुद्रप्रयाग अलकनंदा नदी किनारे निराश्रित गोवंश को बाहर निकालते गाै रक्षा के सदस्य - जागरुक पाठक
रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित जवाड़ी बाईपास में अलकनंदा नदी किनारे खाई में फंसे बैल काे गो रक्षा विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला। टीम ने डेढ़ सौ मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर बैल को सड़क तक पहुंचाया।
गोरक्षा विभाग के अध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण को लेकर पिछले चार-पांच वर्षों से गोरक्षा विभाग की टीम काम कर रही है। इस मौके गोरक्षा विभाग के सचिव दीपक बिष्ट, उपाध्यक्ष दीपक नौटियाल, हरेंद्र सिंह, अंकित राणा, संदीप कोठारी, नवीन सिंह रावत, देव सिंह पंवार, पशुपालन विभाग से वैक्सीनेटर दुर्गा प्रसाद देवशाली आदि मौजूद थे। संवाद