फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में 20 लाख और कार नहीं मिले तो शादी से किया इनकार

विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन करते गदरपुर के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। दहेज में 20 लाख रुपये और कार न मिलने से नाराज लड़के पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने छपे कार्ड के साथ एसएसपी कार्यालय में विरोध भी जताया। एसएसपी ने मामले को महिला हेल्पलाइन भेज दिया है और सात तारीख को दोनों पक्षों को बुलाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम रतनपुर गदरपुर निवासी गुरमुख सिंह ने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को बताया कि बेटी का विवाह दस महीने पहले गदरपुर के रहने वाले एक युवक के साथ तय किया था। 19 जनवरी को विवाह की तारीख तय की गई थी। शादी से पहले सभी रस्में पूरी करने में करीब सात लाख रुपये खर्च किया गया।
शादी से पूर्व ही लड़के की मां, पिता और स्वयं लड़के की ओर से 20 लाख रुपये और क्रेटा कार की मांग की जा रही थी। मैंने असमर्थता जताई तो उन्होंने 25 दिन पूर्व शादी से इनकार कर दिया। बताया कि लड़के की मां रुद्रपुर के एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। हम मामला सुलझाना चाहते हैं लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दबाव में शादी करने पर देख लेने की चेतावनी दी है। पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र सिंह, गुरुवचन सिंह, कुलवंत सिंह, रघुवीर सिंह, महेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरमुख सिंह, जीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें