बीपीएड/एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने बैठक कर सरकार से राजकीय विद्यालयों में वर्षवार नियुक्ति देने की मांग की। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने बैठक में पहुंचकर बेरोजगारों की मांगों को जायज बताते हुए विधानसभा सत्र में मुद्दे को उठाने आश्वासन दिया।
खेल मैदान में हुई बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार बुटोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी प्रशिक्षित बेरोजगारों ने एक सुर में बीपीएड/एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों को प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में वर्षवार नियुक्ति देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने इंटर कालेजों में व्यायाम प्रवक्ता के पद सृजित किए जाने व शारीरिक शिक्षा को प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य रूप से लागू किए जाने की की मांग की। इस दौरान केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने बैठक स्थल पर पहुंचकर बीपीएड/एमपीएड़ प्रशिक्षित बेरोजगारों की मांगों को जायज बताते हुए मांगों का समर्थन किया। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष गौरीशंकर गोस्वामी, आशीष राणा, अंकुर रौथाण, पंकज भंडारी, अरुण बिष्ट, भगवती प्रसाद, अनूप सिंह रावत, मुकेश कुमार, देवेंद्र व योगेश के अलावा अन्य प्रशिक्षित बेरोजगार मौजूद थे। संवाद