फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को तबाह कर रहा पूंजीवादी विकास का मॉडल : पंकज

विज्ञापन
दिनेशपुर में हुए कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते साहित्यकार व जनप्रतिनिधि। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
मासिक पत्रिका प्रेरणा अंशु का 33 वां वार्षिकोत्सव जन आंदोलनों के अगुवा रहे और पत्रिका के संस्थापक स्व. मास्टर प्रताप सिंह को समर्पित रहा। इस दौरान हुई गोष्ठी में राजनीति, अर्थव्यवस्था और साहित्य में गांव और किसान विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सुंदरपुर गांव स्थित समाजोत्थान स्कूल प्रांगण में आयोजित गोष्ठी में दिल्ली से आए वरिष्ठ पत्रकार पंकज बिष्ट ने कहा कि वर्तमान में सारी समस्याओं का जड़ अनियंत्रित पूंजीवादी विकास है। पूंजीवादी विकास का मॉडल गांव और किसान को तबाह कर रहा है। पटना के सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पराज ने कहा कि सरकार और साहित्यकार दोनों का किसान व गांव से संबंध टूट रहा है।
दिल्ली विवि की प्रोफेसर डॉ. सुनीता ने कहा कि साहूकार, जमींदार और सरकार यह तीन मुख्य कारक है, जो किसान को सबसे ज्यादा दुष्प्रभावित करते है। भाकपा माले नेता इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि जिस तेजी से किसान आत्महत्या कर रहे है उससे लगता है कि देश में मौत की खेती हो रही है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के गांव और की स्थिति दयनीय है, इसलिए पहाड़ से तेजी से पलायन हो रहा है।
विज्ञापन

गोष्ठी में प्रोफेसर आरपी सिंह, प्रोफेसर भूपेश कुमार, डॉ. एके अरुण, पलास विश्वास, सरिता भगत, आकाश नागर, राजेंद्र पाल सिंह, कस्तुरी लाल तागरा ने विचार रखे। इसस पूर्व मास्साब की लिखी किताब गांव और किसान का विमोचन किया गया। संचालन खेमकरण सोमन और वीरेश सिंह संयुक्त रूप से किया। पत्रिका के संयुक्त संपादक रूपेश सिंह ने सभी का आभार जताया। वहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, गीता सिंह, प्रभात ध्यानी, ओपी पांडे, हीरा जंगपांगी, सभासद सुनीता मिस्त्री, विजय सिंह, अनिल रौतेला, विकास सरकार, मनोज राय, सोमनाथ मजूमदार, डॉ. सुधीर राय, असित मंडल, डॉ. जीएल खुराना, फिरोज अख्तर आदि मौजूद थे।
अंतोव चेखव की कहानी दा बेयर का मंचन
दिनेशपुर। वार्षिकोत्सव में दिल्ली से आए कलाकारों ने अंतोन चेखव की कहानी दा बेयर और प्रपोजल नाटक का मंचन किया। रहमन-ए-नुरसत ग्रुप के सर्वजीत टम्टा ने कव्वाली से समां बांध दिया। इसके अलावा द सीरियस कॉमेडी शो भी हुआ और बुक स्टॉल, पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें